झाँसी। एक महिला की शिकायत पर थाना रक्सा क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो एवं फोटो बनाकर वायरल करने और ब्लैकमेल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस जांच में जुट गई है।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि नवाब कुरैशी नामक युवक ने स्वयं को अविवाहित बताकर उससे शादी का वादा किया और विश्वास में लेकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने कथित रूप से अश्लील वीडियो और फोटो भी तैयार कर लिए। बाद में महिला को पता चला कि आरोपी पहले से विवाहित है और उसके बच्चे भी हैं।

शिकायत के अनुसार संबंध समाप्त होने और महिला के विवाह हो जाने के बाद भी आरोपी लगातार उसे परेशान करता रहा। आरोप है कि उसने अश्लील वीडियो एवं फोटो वायरल करने, बदनाम करने और जीवन बर्बाद करने की धमकियां दीं। इतना ही नहीं, आरोपी पर महिला के ससुराल पक्ष को भी आपत्तिजनक सामग्री भेजने का आरोप लगाया गया है।पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी के आदेश के बाद थाना रक्सा पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।











Leave a Reply