झाँसी मीडिया क्लब का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न, डॉ० संदीप ने कलाकारों को किया सम्मानित
झाँसी। पत्रकारों के प्रतिष्ठित संगठन झांसी मीडिया क्लब द्वारा आयोजित 13वां होली मिलन समारोह कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और फूलों की होली के उल्लासपूर्ण वातावरण के बीच भव्य रूप से संपन्न हुआ। पूरे कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति और आपसी सौहार्द का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का आयोजन झांसी मीडिया क्लब के अध्यक्ष मुकेश वर्मा के नेतृत्व में किया गया। समारोह का शुभारंभ मातृशक्ति पत्रकार सोनिया पांडे, अलका चौबे और संस्कृति द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके साथ ही वातावरण में ज्ञान, साहित्य और संस्कृति की गरिमा का भाव व्याप्त हो गया।

इसके बाद आयोजित कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न स्थानों से आए कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवि पवन तूफान, सत्यप्रकाश ताम्रकार, हास्य-व्यंग्य कवि मकीन कौंचवी, रिपूशूदन नामदेव, मोनिका पाण्डेय, मनु श्रृंगार (लखनऊ), वैभव दुबे (कानपुर) और आजाद अंजान सहित कई कवियों ने हास्य, व्यंग्य और गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में साहित्यिक रंग भर दिए। उनकी रचनाओं पर उपस्थित श्रोताओं ने भरपूर आनंद लिया और तालियों की गड़गड़ाहट से सभागार गूंज उठा।

कार्यक्रम के अगले चरण में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त राधा प्रजापति एंड ग्रुप ने अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को और भी रंगीन बना दिया। संगीत और नृत्य की श्रृंखलाबद्ध प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पश्चात सभी उपस्थित जनों ने पारंपरिक शैली में फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। आगंतुकों के माथे पर शीतल चंदन का तिलक लगाकर उन्हें सम्मानित किया गया, जिससे वातावरण में आत्मीयता और भाईचारे का भाव और प्रगाढ़ हो गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर विधायक पंडित रवि शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और संवाद को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता और समाज के बीच सकारात्मक संबंध बनाए रखने के लिए ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित होते रहने चाहिए। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी संदीप सरावगी तथा समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह यादव ने झांसी मीडिया क्लब द्वारा आयोजित इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे पत्रकारों के बीच एकता और सौहार्द को बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण मंच बताया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार रवि शर्मा, महेश पटेरिया, रामकुमार साहू, राम गोपाल शर्मा, अतुल शर्मा, दिनेश परिहार, सूरज सिंह यादव, रामनरेश यादव, दीपक चौहान, राजीव सक्सेना, अतुल वर्मा, अख्तर खान, विजय कुशवाहा, नंदकिशोर, बृजेश साहू, रोहित झा, इदरीश खान, दीपचंद्र चौबे, राजेश चौरसिया, भूपेंद्र रायकवार, नईम खान, पारस शर्मा, नवीन विश्वकर्मा, ओमप्रकाश परिहार, बृजेंद्र चतुर्वेदी, मुकेश तिवारी, वैभव पांडे, राहुल कोस्टा, बालेंद्र गुप्ता, अरविंद भार्गव, तोसिफ कुरैशी, मोहम्मद कलाम कुरैशी, परमेंद्र सिंह, रवि साहू, महेंद्र साहू, नवीन यादव, अभय श्रीमाली, बबलू रमैया, रामकिशन अकेला, गौरव साहू, मोहम्मद फारूख, निक्की चौहान, रामसेवक अड़जरिया, वसीम शेख, श्रीराम नरवरिया सहित बड़ी संख्या में पत्रकार और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।











Leave a Reply