झाँसी। सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों को आत्मसात करने वाले लायंस क्लब झांसी वीरांगना की साधारण आम सभा क्लब अध्यक्ष परमजीत सिंह भुसारी (नाटी) की अध्यक्षता में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। सभा में संगठन की आगामी गतिविधियों तथा नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में चुनाव अधिकारी अजय गुप्ता तथा उनके सहयोगी रविकांत गुप्ता एवं देवेंद्र गुप्ता ने चुनाव संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट के आधार पर वर्ष 2026-27 के लिए अनिल गोयल को अध्यक्ष, रामकुमार शुक्ला को सचिव तथा राजीव नगरिया को कोषाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया। नई कार्यकारिणी के चयन पर उपस्थित सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर वृंदावन में आयोजित मंडल चुनाव में लायन सुधीर सेठ के शत-प्रतिशत मत प्राप्त कर वी.डी.जी.-2 पद पर निर्वाचित होने की सूचना भी साझा की गई। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर क्लब सदस्यों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत कर सम्मान व्यक्त किया और इसे क्लब के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
सभा के दौरान संगठनात्मक एकता, सेवा कार्यों के विस्तार तथा समाजहित में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के संकल्प को दोहराया गया। अंत में वरिष्ठ लायन संजय चड्ढा ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभा का समापन किया।
सभा में लायन श्रीकांत तिवारी, संजय गेडा, अरविंद गुप्ता, पवन मल्होत्रा, सुरजीत भुसारी, पंकज वरसैया, मुकेश गोयल, राकेश गुप्ता, विजय शुक्ला, अशोक मोदी, नवीन कुकरेजा, हर्षवर्धन सेठ, प्रशांत गेडा, बलवीर सिंह सलूजा, मनप्रीत सिंह (रिकू) सलूजा, स्टॉकी भुसारी, मनोज गुप्ता एवं नीनू वशिष्ठ सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।











Leave a Reply