झांसी में एक बिल्डर से जुड़ा ऑडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। यह ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बिल्डर की किसी व्यक्ति से बातचीत बताई जा रही है। दावा किया जा रहा है कि बातचीत में शामिल दूसरा व्यक्ति उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत है।
वायरल ऑडियो में कई अधिकारियों के नाम लिए जा रहे हैं तथा स्थानांतरण और तैनाती से जुड़े प्रभाव का दावा किया जा रहा है। ऑडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसे अलग-अलग मंचों पर साझा कर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। हालांकि, ऑडियो की प्रामाणिकता की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसे गोपनीय स्तर पर जांच के दायरे में लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह ऑडियो गुरुवार शाम करीब 4 बजे सामने आया, जिसके बाद से यह चर्चा का केंद्र बना हुआ है। प्रशासनिक स्तर पर जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।













Leave a Reply