झाँसी। सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री अरीबा नोमान के अपर पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नत होने के अवसर पर झांसी परिक्षेत्रीय कार्यालय में गरिमामय पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस समारोह में आईजी झांसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी बीबीजीटीएस मूर्ति की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान आईजी आकाश कुलहरि एवं एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने सुश्री अरीबा नोमान के कंधों पर रैंक प्रतीक (अशोक स्तंभ) लगाकर उन्हें पदोन्नति की बधाई दी और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। अधिकारियों ने कहा कि अरीबा नोमान ने अपने कार्यकाल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और प्रभावी पुलिसिंग का परिचय देते हुए अनेक जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।
इस मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और अनुभव से पुलिस विभाग को और मजबूती मिलेगी। समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण और अनुशासित रहा तथा सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।











Leave a Reply