झाँसी। जन्मदिन, गृह प्रवेश व अन्य शुभ अवसरों पर खास और बेहतरीन गिफ्ट देने के लिए शहरवासियों को अब नया विकल्प मिल गया है। कचहरी चौराहे से सदर बाजार रोड स्थित जिला पंचायत कार्यालय के सामने ईंटेरना एलिगेंस गिफ्ट गैलरी का सोमवार को शुभारंभ किया गया।

दुकान का शुभारंभ माही चित्रांश ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर गिफ्ट गैलरी की संचालक सारिका सक्सेना ने बताया कि उनके यहां देश-विदेशों की आकर्षक गिफ्ट सामग्री के साथ-साथ बुंदेलखंड के स्थानीय कलाकारों द्वारा तैयार किए गए विशेष उपहार भी उचित मूल्य पर उपलब्ध रहेंगे।
उन्होंने कहा कि यहां ग्राहकों को अलग-अलग अवसरों के अनुसार गिफ्ट आइटम्स की विविध रेंज एक ही स्थान पर मिलेगी, जिससे लोगों को पसंद के अनुसार उपहार चुनने में सुविधा होगी।
शुभारंभ कार्यक्रम में मोना चौरसिया, निरूपा राय, अश्वनी, ऋचा, नितिन, गौरव बुंदेला, तीसर, धर्मेंद्र गुर्जर, प्रिंस यादव, महक, रिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।











Leave a Reply