तेज़ रफ्तार का कहर: सवारियों से भरी आपे-इको कार में आमने-सामने भिड़ंत, चार घायल

Spread the love

्झाँसी। लहचूरा थाना क्षेत्र में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। धवाकर के पास मऊरानीपुर से सिजारी जा रही सवारियों से भरी आपे और सामने से आ रही तेज रफ्तार इको कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और आपे सड़क पर पलट गई।

हादसे के बाद आपे में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए लगभग चार घायलों को बाहर निकालकर एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर पहुँचाया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सुरेन्द्र पुत्र मस्तराम निवासी गुढ़ा, दिनेश पुत्र मुन्नालाल निवासी सिजारी बुजुर्ग, तथा चालक मलखान पुत्र तुलाराम को झाँसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। बताया गया कि आपे में कुल आधा दर्जन यात्री सवार थे, जिनमें चार लोग घायल हुए हैं।

इधर हादसे के बाद इको कार सवार मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुँची लहचूरा पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्र में हुए इस भीषण हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार के खतरे को उजागर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *