जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम रानी लक्ष्मीबाई इनक्यूबेटर सस्टेनेबल एंटरप्रेन्योर हब नगर निगम परिसर झांसी में सम्पन्न

Spread the love

झाँसी। विज्ञान के लोकप्रियकरण एवं संचार कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद झाँसी मे जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम 2025 में विज्ञान क्लब अध्यक्ष जिलाधिकारी मृदुल चौधरी एवं उपाध्यक्ष मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद एवं सचिव जिला विद्यालय निरीक्षक रति वर्मा के मार्गदर्शन में एवं जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक डॉ बालमुकुंद ने कार्यक्रम का आयोजन रानी लक्ष्मीबाई इनक्यूबेटर सस्टेनेबल एंटरप्रेन्योर हब नगर निगम परिसर झांसी में प्रातः 10 बजे प्रारंभ किया, इसमें झांसी जिले के 125 प्रतिभागियों ने विज्ञान मॉडलों का प्रदर्शन किया।

मॉडल ड्रोन टेक्नोलॉजी, अंतरिक्ष विज्ञान, ऑर्गेनिक फार्मिंग, आपदा प्रबंधन, सौर्य ऊर्जा, भूकंप, परमाणु भट्टी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एयरक्राफ्ट टेक्नोलॉजी, कचरा प्रबंधन, रोबोट टेक्नोलॉजी, बायो एनर्जी, हाइड्रोजन सोलर पैनल आदि विषयों से संबंधित मॉडलों को प्रदर्शित किया गया। मॉडलों का मूल्यांकन राजकीय पॉलिटेकनिक कॉलेज के इंजीनियर सौरभ श्रीवास्तव, इंजीनियर रविकांत द्विवेदी, इंजीनियर अंकुर त्रिपाठी, इंजीनियर ऋषि प्रताप सिंह ने किया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान देव ऋषि शिक्षक इंटर कॉलेज, पूर्ण सुरक्षित हवाई यात्रा, सलेहा खान नेशनल हाफिज सिद्दीकी इंटर कॉलेज, बेनिफिशियल प्लास्टिक इफेक्ट, भविष्य तिवारी हंसराज स्कूल झांसी, स्मार्ट सस्टेनेबल डेवलपमेंट, उदय श्री महावीर जनरेटर कॉलेज रानीपुर झांसी यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदलना, प्राजंलि देवी राजकीय हाईस्कूल धमना खुर्द ने प्राप्त किया। प्रथम स्थान पाने वाले को शासन की तरफ से 5000 ₹ द्वितीय स्थान वाले को 3000 ₹ तृतीया स्थान वाले को 2000 ₹ व 02 लोगो को सांत्वना पुरस्कार में 1000 ₹ पुरस्कार राशि एवं साथ प्रशस्ति पत्र दिया गया एवं प्रत्येक प्रतिभागी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया l

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने किया। उन्होंने प्रत्येक मॉडल का गहनता से अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि डॉ बाबूलाल तिवारी शिक्षक विधायक, सुधीर सिंह महानगर अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष रानीपुर अयोध्या प्रसाद, डॉ नीति शास्त्री, जिला विद्यालय निरीक्षक रति वर्मा एवं जीआईसी प्रधानाचार्य सतीश कुमार सिंह, सुदर्शन शिवहरे अमृता सेठ, मनोज कुमार गुप्त, धीरेंद्र सिंह चौहान, डॉ अरविंद यादव, धीरज साहू, अनिल कुमार यादव, हरिओम अग्रवाल, शोभा उपस्थित रहे l

मंच का सफल संचालन अजय कुमार अनुरागी एवं मनमोहन मनु के द्वारा किया गया । अंत में आभार जिला विज्ञान क्लब झांसी के सह समन्वयक पराग गुप्ता द्वारा किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *