संसद के शीतकालीन सत्र में आज एक विशेष क्षण दर्ज होने जा रहा है। राष्ट्रगान और राष्ट्रीय भावना से जुड़े ऐतिहासिक गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा में इस विषय पर व्यापक बहस आयोजित होगी।इस ऐतिहासिक चर्चा की शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे।
संसदीय सूत्रों के अनुसार, इस बहस का उद्देश्य भारत के स्वतंत्रता संग्राम में वंदे मातरम् के योगदान, उसकी सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय अस्मिता से जुड़े उसके महत्व को नए सिरे से रेखांकित करना है।

सत्तारूढ़ दल, विपक्षी दलों तथा मनोनीत सदस्यों के भी इस चर्चा में भाग लेने की संभावना है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह बहस देश की सांस्कृतिक पहचान और एकता पर व्यापक विमर्श को नई दिशा दे सकती है।












Leave a Reply