ट्रेनों और प्लेटफॉर्मों पर चोरी करने वाला शातिर चोर जीआरपी बाँदा की गिरफ्त में, लेडीज़ पर्स और पायल

Spread the love

बाँदा/झाँसी। ट्रेनों और रेलवे प्लेटफॉर्मों पर यात्रियों के सामान पर हाथ साफ करने वाले एक शातिर चोर को जीआरपी बाँदा की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक रेलवे, झाँसी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान यह सफलता मिली है। लगातार कई दिनों से यात्रियों की शिकायतें बढ़ने के बाद जीआरपी टीम चोरी और जेबकटी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार गश्त कर रही थी। शुक्रवार को मालगोदाम रेलवे स्टेशन के पास टीम को संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली और मौके पर पहुँचकर पुलिस ने एक युवक को चोरी के सामान के साथ धर दबोचा।गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान मुन्ना पटेल उर्फ़ मुनीम पटेल निवासी रिहाना भाट, बछेरी, थाना बटियागढ़, जिला दमोह (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है।बताया

गया कि आरोपी लंबे समय से रेलवे स्टेशनों पर सक्रिय रहकर यात्रियों के लेडीज़ पर्स, मोबाइल और अन्य कीमती सामान चोरी करता था। पूछताछ के दौरान उसके कब्जे से एक लेडीज़ पर्स, सफेद धातु की एक जोड़ी पायल और अन्य जरूरी सामान बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग पाँच हजार रुपये आँकी गई है।पुलिस

का कहना है कि आरोपी कई घटनाओं में शामिल रहा है और उसका आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।जीआरपी बाँदा ने बताया कि मालगोदाम स्टेशन के पास उसे उस समय पकड़ा गया जब वह यात्रियों की नजर बचाकर मौके से खिसकने की कोशिश कर रहा था। टीम के सतर्कता से गिरफ्तारी संभव हो सकी।आरोपी

के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(सी) और 317(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी अक्सर भीड़भाड़ के समय प्लेटफॉर्मों पर घूमता रहता था और महिलाओं के बैग व पर्स निशाना बनाकर चोरी कर भाग जाता था। कई मामलों में वह चलती ट्रेनों में भी हाथ साफ कर चुका है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक बृज बहादुर, प्रधान आरक्षी राहुल, आरक्षी शुभम और आरक्षी नीरज शामिल थे। टीम की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए अधिकारियों ने कहा कि रेलवे क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी और अधिक मजबूत की जाएगी ताकि यात्रियों को सुरक्षित माहौल प्रदान किया जा सके। जीआरपी ने यात्रियों से भी सतर्क रहने और संदिग्ध दिखने वाले व्यक्तियों की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *