‘विश्व दिव्यांग दिवस’ के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर विकास भवन के सामने स्थित नागरिक सुरक्षा कार्यालय के प्रांगण में जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में दिव्यांगजनों को 04 सी०पी० चेयर, 8 कान की मशीन, 286 वैसाखी एवं 143 ट्राईसाईकिल का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ रश्मि आर्या, विधायक मऊरानीपुर द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन करके किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथियों का जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी द्वारा पुष्प (बुके) देकर स्वागत किया।

विधायक मऊरानीपुर ने अपने सम्बोधन में कहा कि दिव्यांगजन समाज की प्रेरणा व शक्ति है। शासन दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
बाबूलाल तिवारी विधान परिषद सदस्य, झाँसी शिक्षक खण्ड ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा सभी प्रकार के दिव्यांगजनों शिक्षित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विशेष विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है।
रामतीर्थ सिंघल विधान परिषद सदस्य द्वारा दिव्यांगजनों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के प्रति जागरूक होने का सभी दिव्यांगजनों को संदेश दिया और कार्यक्रम में उपस्थित समस्त दिव्यांगजनों का मनोबल बढ़ाया गया।
कृष्ण पाल सिंह जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों को ‘विश्व दिव्यांग दिवस’ को मनाये जाने के उद्देश्यों के बारे में बताया गया, विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की साथ ही विभाग द्वारा दिव्यांगजनों हेतु संचालित विशेष विद्यालयों के बारे में भी बताते हुए अभिभावकों को अपने दिव्यांग बच्चे को प्रत्येक स्तर पर सहयोग प्रदान करने एवं उनका मनोबल बढ़ाने की अपील की गयी।

कार्यक्रम में एस०एन० त्रिपाठी उप निदेशक समाज कल्याण, शिव सिंह उप निदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, कृष्ण पाल सिंह जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, जे०सी०आई० सदस्य राधा यादव, निशू तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से डॉ० रेनू अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भूपेन्द्र खत्री पूर्व डिवीजनल वार्डन नागरिक सुरक्षा, बचपन डे केयर सेन्टर के विशेष विशेष शिक्षक चन्द्रशेखर, ज्ञानेन्द्र कुमार, अरविन्द कुमार पाण्डेय, कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी के समस्त स्टाफ वन्दना वर्मा, अनूप रजक बचपन डे केयर सेन्टर समस्त कार्मिक उपस्थित रहे। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।











Leave a Reply