मतदाता पुनरीक्षण में कोई मतदाता न छूटे, कार्यकर्ता घर-घर जायें: जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह

Spread the love

भाजपा कार्यालय में संयुक्त बैठक, अगले पाँच दिनों तक व्यापक जनसंपर्क का आह्वान

झाँसी। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आज अनुसूचित जाति मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, महिला मोर्चा तथा मंडल प्रभारियों की संयुक्त बैठक जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह, एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, पूर्व जिलाध्यक्ष अरिदमन सिंह एवं महोबा प्रभारी संजय श्रृंगीऋषि के आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक में वर्तमान में चल रहे मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और पार्टी की सफलता उनके अथक परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण की चल रही प्रक्रिया में प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है, क्योंकि सही और शुद्ध मतदाता सूची ही लोकतंत्र की सशक्त नींव है।

सुधीर सिंह ने जोर देते हुए कहा कि आने वाले पाँच दिनों तक सभी पदाधिकारी चाहे वे जिला स्तरीय हों, मोर्चों या प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि हों, बूथ अध्यक्ष हों या बूथ प्रवासी सभी घर-घर जाकर मतदाताओं से संवाद करें और यह सुनिश्चित करें कि पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत कितने फॉर्म जमा हो चुके हैं और कितने लंबित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नए मतदाताओं के फॉर्म-6 भरवाना अत्यंत आवश्यक है ताकि युवा मतदाता आगामी चुनावों में भाग लेकर देश के स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि “अगले पाँच दिन आप अपने व्यक्तिगत कार्यों को कुछ समय के लिए विराम दें और एक शुद्ध व त्रुटिरहित मतदाता सूची निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें। यही राष्ट्र सेवा है और यही लोकतंत्र को मजबूत बनाने का आधार।”

बैठक में उपस्थित प्रमुख लोगों में मोहन सिंह यादव, राजकांत वर्मा, जगदीश साहू, करुणेश बाजपेयी, अंकुर दीक्षित, अमित साहू, नंदकिशोर भिलवारे, अमित श्रीवास्तव, संजीव तिवारी, दिनेश प्रताप सिंह, चित्रा सिंह, सुरेंद्र विश्वकर्मा, बृजेंद्र राजपूत, किशोरी रायकवार, सलिल तिवारी, सुमन पुरोहित, विकास कुशवाहा, कपिल बिरसैनिया, अभिषेक जैन, नागेंद्र पाल, मीनू राजावत, ममता साहू, कविता शर्मा, नूपुर पाठक, ममता चौरसिया, वंदना मिश्रा, गायत्री समेले, मिथलेश साहू, जीतू शिवहरे, मनीराम रायकवार, रवि पाल, रोहित राजपूत, भूपेंद्र पाल, बृजेंद्र राय, अनुराग अहिरवार, रितिक सिंह, अवतार खटीक, अनूप करोसिया, राहुल कुर्ली, विनीत खटीक सहित भाजपा की जिला मॉनिटरिंग टीम एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी शामिल रहे।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने हेतु अधिकतम जनसंपर्क करेंगे और किसी भी पात्र मतदाता को सूची से छूटने नहीं देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *