हैदर अली को पंजाबी फिल्म द पंजाब ग्रेट रॉबरी में मिला महत्वपूर्ण रोल

Spread the love

20वीं फिल्म में दिखेगा दम, राज कुंद्रा होंगे हीरो-पायल निभाएँगी नायिका का किरदार

झाँसी/चंडीगढ़। बुंदेलखंड के उभरते अभिनेता हैदर अली इन दिनों अपनी नई पंजाबी फिल्म “द पंजाब ग्रेट रॉबरी” को लेकर चर्चा में हैं। हैदर अली ने बताया कि इस फिल्म में वे वार्ड बॉय का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की टीम और कलाकारों को लेकर उन्होंने कई अहम जानकारियाँ साझा कीं।

हैदर अली ने बताया कि फिल्म में शिल्पा शेट्टी के पति और उद्योगपति राज कुंद्रा मुख्य अभिनेता के रूप में नजर आएँगे। उनके साथ पायल फिल्म की नायिका की भूमिका निभा रही हैं। वहीं, जाने-माने कलाकार अख़लाक़ मकरानी इस फिल्म में सरदार की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में हिना एक नर्स, जबकि फराह मरीज के रिश्तेदार का किरदार निभा रही हैं। हैदर अली ने बताया कि उनके दिल्ली के मित्र भी इस फिल्म में डॉक्टर का रोल कर रहे हैं।

करियर की 20वीं फिल्म, एक ही साल में 5 फिल्मों में काम– हैदर अली के अनुसार यह उनके करियर की 20वीं फिल्म है। उन्होंने गर्व के साथ बताया कि साल 2025 उनके लिए बेहद खास रहा है, क्योंकि इस वर्ष उन्हें 5 फिल्मों में काम मिला है। इनमें प्रसिद्ध निर्देशक प्रकाश झा की बहुचर्चित फिल्म “जनादेश” भी शामिल है। हैदर अली ने कहा कि उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाने में ऊपरवाले का आशीर्वाद, माता-पिता की दुआ और उनकी कड़ी मेहनत सबसे बड़ी ताकत रही हैं।

500 से अधिक कलाकारों को दिला चुके हैं फिल्मों में मौका– हैदर अली सिर्फ अभिनय ही नहीं, बल्कि बुंदेलखंड के कलाकारों को फिल्म इंडस्ट्री तक पहुँचाने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। वे अब तक 500 से अधिक युवाओं को फिल्मों में काम दिलाने की बात स्वीकारते हैं। उनका मानना है कि “किसी की मदद करने से ऊपरवाला खुश होता है।”

बुंदेलखंड के कलाकारों को अभिनय क्षेत्र में आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाया : हैदर अली ने कहा “मैं अपने बुंदेलखंड के कलाकारों को फिल्मों में मौका दिलाने की पूरी कोशिश करता हूँ। किसी की मदद करने से ऊपर वाला खुश होता है। मेरे यूट्यूब चैनल पर मैंने फिल्म ऑडिशन की पूरी जानकारी दी है ताकि यहाँ के युवा बिना किसी डर और धोखे के सही तरीके से ऑडिशन देकर काम पा सकें।” हैदर अली का मानना है कि बुंदेलखंड के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं, सिर्फ सही मार्गदर्शन और प्लेटफॉर्म की जरूरत है। वे आगे भी क्षेत्र के कलाकारों को फिल्मों से जोड़ने का प्रयास जारी रखने की बात कहते हैं।

यूट्यूब चैनल के ज़रिए देते हैं ऑडिशन की जानकारी- हैदर अली ने बताया कि उनका यूट्यूब चैनल “Haider Ali Jhansi” नाम से चलता है, जिसमें वे अपने इंटरव्यू, शूटिंग वीडियो, डायलॉग, और ऑडिशन देने की प्रक्रिया से जुड़े कई उपयोगी वीडियो साझा करते रहते हैं। उनका कहना है कि युवा इन वीडियो को देखकर आसानी से फिल्मी दुनिया में कदम रखने की तैयारी कर सकते हैं।

पंजाबी फिल्म द पंजाब ग्रेट रॉबरी जल्द ही बड़े पर्दे पर आने वाली है, और दर्शक अब हैदर अली को एक नए अंदाज़ में देखने के लिए उत्साहित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *