चक्रवात ‘दित्वाह’ के कहर से सुरक्षित लौटे व्यापारी दंपति, स्टेशन पर हुआ गर्मजोशी से स्वागत

Spread the love

झाँसी। श्रीलंका में आए चक्रवात दित्वाह के भीषण प्रकोप में फंसे झांसी के प्रतिष्ठित व्यापारी दंपति के सकुशल घर लौटने पर सोमवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर भावनात्मक माहौल देखने को मिला। भाजपा नेताओं, व्यापारियों और परिजनों ने स्टेशन पहुंचकर दंपति का हालचाल जाना तथा भारत सरकार द्वारा भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। दंपति का स्वागत माल्यार्पण कर किया गया।

सिविल लाइन निवासी प्रतिष्ठित व्यापारी गिरीश प्रेमानी अपनी धर्मपत्नी ईशा प्रेमानी के साथ श्रीलंका में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने 22 नवम्बर को गए थे। इसी दौरान अचानक आए चक्रवात ‘दित्वाह’ के भीषण प्रहार में वे वहीं फंस गए। तूफान का प्रकोप इतना भयावह था कि कई लोगों की जान तक चली गई। दंपति ने बताया कि वहाँ का विनाशकारी दृश्य आज भी उन्हें सिहरने पर मजबूर कर देता है।

दंपति ने कहा कि श्रीलंका में आए तूफान से हालात बेहद खराब थे, लेकिन भारत सरकार ने समय पर कदम उठाते हुए राहत अभियान चलाया और फंसे हुए भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए। उन्होंने कहा कि सरकार की सतर्कता और तत्परता के कारण ही वे सकुशल वापस लौट सके। दंपति ने भारत सरकार का आभार जताते हुए इसे “सराहनीय मानवीय प्रयास” बताया।

उधर व्यापारी दंपति के सुरक्षित लौटने की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता एवं समाजसेवी सुधीर सिंह गौर, व्यापारी दीपक पुरुस्वानी और उनके सहयोगियों ने स्टेशन पहुंचकर दंपति का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। सभी ने दंपति की सुरक्षित वापसी पर राहत व्यक्त की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *