झाँसी। बबीना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह यादव उर्फ वीरु द्वारा जनसंवाद यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार से शुरू होने वाली इस यात्रा के दौरान वह विधानसभा क्षेत्र के गांवों और ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर आम लोगों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास करेंगे।
जनसंवाद यात्रा के दौरान वीरेंद्र यादव ग्रामीणों से क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और स्थानीय जरूरतों को लेकर चर्चा करेंगे। उनका कहना है कि जनता के बीच पहुंचकर समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना ही इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य है।

इस दौरान आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। ऐसे परिवार, जो आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण अपनी बेटियों के विवाह में परेशानी महसूस कर रहे हैं, उनसे भी जनसंवाद यात्रा के दौरान मुलाकात की जाएगी।
इसी क्रम में चिरगांव में 101 कन्याओं के सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन कराने की घोषणा की गई है। पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र प्रताप सिंह बीरू ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है और जल्द ही इसकी तारीख घोषित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का सामूहिक विवाह सम्मेलन में निःशुल्क विवाह कराया जाएगा। इसका उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक राहत देना और बेटियों के विवाह में सहयोग करना है।
बताया गया कि वीरेंद्र यादव की जनसंवाद यात्रा 5 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर करीब 20 दिनों तक चलेगी। यात्रा के दौरान वह बबीना विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचेंगे। जिस गांव में रात में पहुंचेंगे, वहीं विश्राम करेंगे और अगले दिन सुबह श्रमदान में भी हिस्सा लेंगे।
जनसंवाद यात्रा के दौरान ग्रामीणों और उनके परिवारों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए संबंधित स्तर पर प्रयास करने की बात कही गई है।
फिलहाल चिरगांव में प्रस्तावित 101 कन्याओं के सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन की अंतिम तारीख और विस्तृत कार्यक्रम जल्द घोषित किए जाने की बात कही गई है।



Leave a Reply