झाँसी। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मुख्य आतिथ्य में बबीना विधानसभा की विशाल एकता यात्रा राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त महाविद्यालय, चिरगांव में आयोजित हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के डिप्टी सीएम श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि आज पूरे देश में भाजपा के प्रति बहुत ही अच्छा माहौल है, जिस तरह से महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली और बिहार में भाजपा ने जीत हासिल की है। उसी तरह उत्तर प्रदेश में तीसरी बार प्रचंड बहुमत की भाजपा की सरकार बनाने का काम जनता करेंगी।

चिरगांव के राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त महाविद्यालय के भव्य मैदान में आयोजित विशाल एकता मार्च की जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि आप सभी पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करेंगे और भारत को शक्तिशाली बनाने में अपना योगदान देने का काम करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित भारी जन समुदाय को देखते हुए उन्होंने विधायक राजीव सिंह पारीछा की तारीफ़ करते हुए सभी का मनोबल बढ़ाया।

एकता मार्च के आयोजक बबीना विधायक ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया। उन्होंने सभी से उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। कहा कि आज हम जो अखंड भारत का स्वरूप देखते है, उस भारत को अखंडता प्रदान करने का कार्य आदरणीय पटेल साहब ने ही किया है। इससे पूर्व वीर रस के चर्चित कवि राम भदावर ने अपनी ऊर्जावान रचनाओं से माहौल को भक्ति रस से सरोवार कर दिया।

जनसभा के उपरांत भव्य और विशाल एकता यात्रा में महाविद्यालय से मुख्य अतिथि केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल हुए। यात्रा मंडी, रामनगर चौराहा,थाना, पहाड़ी चुंगी, पहाड़ी तिराहा मिश्रा ढाबा से अंतिम पड़ाव महेवा तिराहे पहुंची। प्रत्येक चौराहे पर यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा की गई। यात्रा में देशभक्ति गीत, विभिन्न झांकियां भी सम्मिलित हुयी। यात्रा के माध्यम से सभी ने राष्ट्रपुरुष सरदार पटेल को श्रृद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में मेयर बिहारी लाल आर्य, एमएलसी रमा निरंजन, रामतीर्थ सिंघल, डॉ. बाबूलाल तिवारी, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री हरगोविंद कुशवाहा, जमुना प्रसाद कुशवाहा, विधायक मऊरानीपुर डॉ रश्मि आर्य, विधायक गरौठा जवाहरलाल राजपूत, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप पटेल, महानगर अध्यक्ष भाजपा हेमंत परिहार, चिरगांव नगर पालिका अध्यक्ष कुंवर राघवेंद्र सिंह, यात्रा प्रभारी मुकेश मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख चंद्रकांतेश वर्मा, डॉ वैभव गुप्ता, संजीव श्रृंगीऋषि आदि उपस्थित रहे।












Leave a Reply