महिला व्यापार मंडल द्वारा तुलसी दिवस पर पर्यावरण बचाने का संकल्प

Spread the love

झाँसी। उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा झांसी में आज स्थानीय होटल यात्रिक में तुलसी दिवस पर विशेष आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महानगर अध्यक्ष रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम संयोजिका सुनीता गुप्ता तथा मनु भारती ने परंपरागत रूप से टीका लगाकर सभी का स्वागत किया।

रजनी गुप्ता ने तुलसी के औषधीय गुण पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि तुलसी – (ऑसीमम सैक्टम) एक द्विबीजपत्री तथा शाकीय, औषधीय पौधा है। तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में पवित्र माना जाता है और लोग इसे अपने घर के आँगन या दरवाजे पर या बाग में लगाते हैं। भारतीय संस्कृति के चिर पुरातन ग्रंथ वेदों में भी तुलसी के गुणों एवं उसकी उपयोगिता का वर्णन मिलता है।इसके अतिरिक्त ऐलोपैथी, होम्योपैथी और यूनानी दवाओं में भी तुलसी का किसी न किसी रूप में प्रयोग किया जाता है।

तुलसी की आवश्यकता तथा सर्दियों में विशेष रूप से होने वाली बीमारियों और उनके घरेलू इलाज के बारे में भी चर्चा की गई। सदस्यों ने सभी के लिए तुलसी माता से स्वास्थ्य, शांति और समृद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की। कार्यक्रम में रजनी गुप्ता रश्मि महेंद्रू अनीता वासुदेव निधि नगरिया रजनी सेठ मीनू चावला रचना सोनी अलका मित्तल अनामिका टंडन पल्लवी चतुर्वेदी शशि सरावगी राम श्री गुप्ता दिव्या गुप्ता मनु भारती सुनीता गुप्ता कुसुम साहू कल्पना गुप्ता ममता अग्रवाल नेहा झा मधु अग्रवाल इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में महामंत्री निधि नगरिया तथा रजनी सेठ ने संयुक्त रूप से आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *