भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं भारत सरकार पसारा एक्ट 2005 के अंतर्गत एव जिला प्रशासन के सहयोग से सिक्योरिटी स्किल काउंसलिंग इंडिया लिमिटेड नीमच द्वारा ग्रामीण व शहरी शिक्षित युवाओं को सुरक्षा सैनिक के पद पर भर्ती कैम्प का आयोजन विकास खण्ड बंगरा में आयोजित किया गया। उक्त कैम्प में ग्रामीण क्षेत्र से 55 युवाओं ने प्रतिभाग भाग किया। नीमच से आये भर्ती आधिकारी नारायण सिंह ने मापदंड के आधार पर 31 युवाओं का चयन किया।

भर्ती कैंप दिनांक 08 व 09 दिसम्बर को विकास खंड मोंठ, 10 व 11 दिसम्बर को विकास खण्ड गुरसरांय, 12 एवं 15 दिसम्बर को विकास खण्ड बामौर, 16 व 17 दिसम्बर को विकास खण्ड बड़ागांव, 18 एवं 19 दिसम्बर 2025 को विकास खंड चिरगांव में भर्ती शिविरों का आयोजन प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया जायेगा जिसमें इन चयनित युवाओं को 1 माह के प्रशिक्षण उपरांत 65 वर्ष तक की स्थाई नौकरी दी जाएगी, जिसके अन्तर्गत औद्योगिक क्षेत्रों में जैसे दिल्ली का लाल किला, ग्वालियर का किला, झांसी का किला, खजुराहो मंदिर, सांची स्तूप, आगरा का ताजमहल, ग्वालियर किला, एसबीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक आदि एवं 12000 से 15000 की सैलरी पर रखा जाएगा।

चयनित युवाओं को पीएफ, पेंशन, ग्रेच्युटी, मेडिकल, वेतन वृद्धि ,प्रमोशन, इंश्योरेंस एवं दो बच्चों की पढ़ाई अंतर्राष्ट्रीय स्तर के आईपीएस स्कूल देहरादून में सुविधा प्रदान की जाएगी। इच्छुक बेरोजगार जिनकी योग्यता 10वीं पास उम्र 21 से 37 वर्ष, उचाई 168 सेंटीमीटर हो वे उक्त स्थानों में 10 वी की अंकसूची की फोटो कॉपी दो फोटो के साथ उपस्थित हो एवं भर्ती से सम्बन्धित अधिक जानकारी हेतु वेबसाइट www.ssciindia.com एवं भर्ती अधिकारी के मोबाइल नंबर 6261092834 पर सम्पर्क किया जा सकता है।












Leave a Reply