प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आयोजित संसद रोजगार महाकुंभ में युवाओं का भारी उत्साह देखने को मिला है। आयोजन के पहले दो दिनों में ही 20,000 से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया, जो इस क्षेत्र में रोजगार की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के उत्साह को दर्शाता है।
रोजगार महाकुंभ में दर्जनों निजी कंपनियाँ, औद्योगिक प्रतिष्ठान, बैंकिंग तथा सेवा क्षेत्र से जुड़े संस्थान भाग ले रहे हैं। आयोजकों का दावा है कि दो दिनों में हजारों युवाओं का प्रारंभिक चयन हो चुका है तथा कई कंपनियों ने ऑन-स्पॉट ऑफर लेटर भी जारी किए।

स्थानीय प्रशासन ने इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए बड़ा अवसर बताया है। इसके अलावा करियर काउंसलिंग, कौशल प्रशिक्षण और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए भी विशेष स्टॉल लगाए गए हैं। महाकुंभ के समापन तक पंजीकरण का आँकड़ा और अधिक बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।












Leave a Reply