एनसीआरएमयू का त्रिवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, मजदूर हितों की रक्षा और आठवें वेतन आयोग पर जोर

Spread the love

झाँसी। ऑल इंडिया नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ रेलवेमेन्स यूनियन (NCRMU) झाँसी का त्रिवार्षिक अधिवेशन आज सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट झाँसी में उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। अधिवेशन में भारी संख्या में रेल कर्मचारी उपस्थित रहे और संगठन के भविष्य, नीतियों तथा मजदूर हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

सभा को संबोधित करते हुए महामंत्री आर. डी. यादव ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार नए लेबर कोड को मजदूरों के अधिकारों पर “सीधा हमला” बताते हुए कहा कि 29 श्रम कानूनों को मिलाकर जो नए प्रावधान लागू किए गए हैं, वे मजदूर हितों के विरुद्ध हैं और उद्योगपतियों को लाभ पहुँचाने वाले हैं। उन्होंने कहा“वे इसे ‘सुधार’ कहते हैं, लेकिन हम इसे अधिकारों का अपहरण कहते हैं। यह आज केवल बैठक नहीं, बल्कि मजदूर सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष की शुरुआत है।”

यादव ने आगे आठवें वेतन आयोग के गठन पर जोर देते हुए कहा कि आयोग बिना किसी देरी के तुरंत बनाया जाए और 1 जनवरी 2026 से इसका अनुपालन स्पष्ट रूप से शामिल किया जाए। अधिवेशन में मंडल मंत्री अमर सिंह यादव ने सचिवीय रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि कोषाध्यक्ष राजेश नामदेव ने मंडल का लेखा-जोखा सदस्यों के बीच रखा। चर्चा और विमर्श के बाद त्रिवार्षिक अधिवेशन में नया पैनल निर्विरोध चुना गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारी

मंडल सचिव – अमर सिंह यादव

मंडल अध्यक्ष – भावेश प्रसाद सिंह

मंडल कोषाध्यक्ष – राजेश नामदेव

संयुक्त सचिव – मनोज जाट

मंडल उपाध्यक्ष – निर्मल सिंह संधू, सुनील पाल, अनिरुद्ध यादव, के.के. त्रिपाठी

मंडल सहा सचिव – आई लिन लाल, राजीव श्रीवास्तव

अधिवेशन में प्रमुख उपस्थितियाँ

अधिवेशन में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और कई शाखाओं के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इनमें शामिल थे आर. डी. यादव (महामंत्री NCR), वी. एस. कंसाना (संयुक्त महामंत्री), वी. के. यादव (सहा महामंत्री), रामसिंह (केंद्रीय कोषाध्यक्ष), शिशिर जायसवाल (केंद्रीय उपाध्यक्ष), एस. पी. यादव (मुख्य अध्यक्ष), शशि कपूर (केंद्रीय उपाध्यक्ष), उषा सिंह (केंद्रीय उपाध्यक्ष), अजय सिंह यादव (पूर्व सहा सचिव), एच. एस. चौहान (पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष), डी. के. खरे (पूर्व मंडल अध्यक्ष), गोपाल रायकवार (पूर्व डायरेक्टर ECC सोसायटी), शाखा सचिव जय सिंह यादव, दीपक शिंदे, संजीव द्विवेदी, राजेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, रोहित शर्मा, बृज मोहन सिंह, मलखान सिंह, कृपाल सिंह, राजाभैया, अभिनाश कुशवाहा, प्रवेश सिंह (डायरेक्टर ECC सोसायटी), शाखा अध्यक्ष संजीवन राय, लालता साहू, राम प्रकाश, छोटे लाल, जे.वी. खरे, राजकुमार शर्मा, रोहित शर्मा आदि। अधिवेशन के अंत में सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने एकमत होकर श्रमिक अधिकारों की रक्षा, वेतन आयोग गठन, रेलवे कर्मचारियों के हितों तथा संगठन की मजबूती के लिए सामूहिक संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया। सभागार में मजदूर एकता और अधिकारों की आवाज बुलंद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *