झाँसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो वारंटी आरोपी दबोचे

Spread the love

न्यायालय के आदेश पर प्रेमनगर पुलिस की सफल

झाँसी। जिले में अपराध और वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रेमनगर थाना पुलिस ने आज महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंटों के अनुपालन में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, टोरिया हंसारी निवासी गुरूदयाल पुत्र भजनलाल तथा शनिदेव का मंदिर टोरिया हंसारी निवासी अमर सिंह उर्फ मल्ला पुत्र गोकुल को पुलिस ने उनके ठिकानों से दबिश देकर पकड़ा। दोनों के विरुद्ध न्यायालय में लंबित मामलों में NBW जारी थे, जिनके अनुपालन के लिए यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया।

इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक आशीष धामा, चौकी प्रभारी हंसारी, तथा कांस्टेबल राहुल, थाना प्रेमनगर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम की तत्परता और सक्रियता को देखते हुए इसे अपराध नियंत्रण अभियान की एक सफल कड़ी माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *