रिज़र्व पुलिस लाइन झाँसी में आईजी ने सुनी पेंशनरों की समस्याएँ, संवाद गोष्ठी में दिए आवश्यक निर्देश

Spread the love

झाँसी। प्रस्तावित वार्षिक निरीक्षण के द्वितीय दिवस 12 दिसम्बर 2025 को पुलिस महानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि ने रिज़र्व पुलिस लाइन झाँसी का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस पेंशनरों के साथ एक संवाद गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें उनकी समस्याओं, शिकायतों और आवश्यक सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

आईजी आकाश कुलहरि ने पेंशनरों की चिकित्सा सुविधाओं, उनकी सुरक्षा, कल्याणकारी योजनाओं एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाओं से जुड़ी बातों को गंभीरता से सुना। प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने आश्वस्त किया कि पेंशनरों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी और किसी भी समस्या के समाधान में देरी नहीं होने दी जाएगी। संवाद गोष्ठी के दौरान पेंशनरों ने चिकित्सा, आवास, सुरक्षा व अन्य कल्याणकारी सुविधाओं को लेकर सुझाव भी दिए, जिन पर अधिकारियों ने सकारात्मक रूख जताया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी बी.बी.जी.टी.एस मूर्ति, पुलिस अधीक्षक नगर प्रीति सिंह, क्षेत्राधिकारीगण, समस्त शाखा प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।रिज़र्व पुलिस लाइन में आयोजित यह संवाद गोष्ठी पुलिस पेंशनरों के कल्याण के प्रति पुलिस विभाग की सक्रियता को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *