बाबा साहेब अंबेडकर के 70वें परिनिर्वाण दिवस पर भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

Spread the love

बाबा साहेब हमारे पथप्रदर्शक, उनके जीवन से लें प्रेरणा: जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह

बाबा साहेब का सपना था – समानता आधारित समाज, हम सभी मिलकर उसे साकार करें: जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम

झाँसी। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के 70वें परिनिर्वाण दिवस पर भारतीय जनता पार्टी झांसी महानगर द्वारा कचहरी चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने किया। सुबह से ही भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का प्रतिमा स्थल पर पहुंचना जारी था। सभी ने बाबा साहेब के महान योगदानों को याद करते हुए सामाजिक समरसता के उनके संदेश पर चलने का संकल्प लिया।

जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि बाबा साहेब सर्व समाज के सच्चे हितचिंतक थे। उन्होंने सदैव समाज के अंतिम व्यक्ति को अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए संघर्ष किया। सामाजिक विषमताओं को दूर करने, शिक्षा को बढ़ावा देने और समान अधिकार सुनिश्चित करने हेतु उनका जीवन प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बाबा साहेब के सपनों को पूरा करने की दिशा में कार्य कर रही है ताकि हर भारतीय शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बन सके।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने भी बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर ने हमेशा ऐसे भारत का सपना देखा, जहाँ कोई भेदभाव न हो, हर व्यक्ति को अवसर मिले और समाज समानता के आधार पर खड़ा हो। आज हम सबकी जिम्मेदारी है कि उनके द्वारा दिखाए मार्ग पर चलकर एक न्यायपूर्ण और समतामूलक समाज का निर्माण करें। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की विचारधारा सिर्फ पढ़ने की चीज नहीं, बल्कि उन्हें जीवन में उतारने की जरूरत है। उनके सिद्धांत आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और हम सभी को समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का प्रयास जारी रखना चाहिए।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, शिक्षक विधायक डॉ. बाबूलाल तिवारी, राजकांतेश वर्मा, अखिलेश गुप्ता, नंदकिशोर भिलवारे, अमित साहू, रानू देवलिया, संजय आनंद, ओम बिहारी भार्गव, प्रमोद कुशवाहा, लखन कुशवाहा, संतराम पेंटर, प्रदीप गुप्ता, अभिषेक जैन, कपिल बिरसैनिया, चेतन ओझा, शिवम राय, दीपक त्रिपाठी, राहुल कुर्ली, अमर सिद्ध, चित्रांक द्विवेदी, मुकुल द्विवेदी, अनूप करोसिया, आदर्श गुप्ता, रजनी गुप्ता, रजनी वर्मा, रूबी कुशवाहा, सोनम चौहान, अनुराग अहिरवार, ध्रुव राजपूत, भूपेंद्र सिंह, धर्म करोसिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अंत में बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *