झाँसी। संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हेमचन्द्र सिह गौतम तथा यात्रीकर अधिकारी श्री सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल के द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर तथा भोजला मण्डी पर रेट्रो रिफलेक्टिव टेप का अभियान चलाया गया।
इस दौरान ऐसे 18 वाहनों जिन पर रेट्रो रिफलेक्टिव टेप नही लगे थे, के चालान किये गये तथा 42 टैक्ट्रर-ट्रालियों पर रेट्रो रिफलेटिव टेप लगाये गये। यह अभियान अनवरत् रुप से जारी रहेगा।











Leave a Reply