कचहरी परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल, अधिवक्ताओं से की व्यापक संवाद
झाँसी। अधिवक्ता परिषद द्वारा आज जिला कचहरी परिसर में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान कचहरी का वातावरण हर्ष और उत्साह से सराबोर दिखाई दिया। जिलाध्यक्ष ने कचहरी की गलियों में जाकर अधिवक्ताओं से मुलाकात की तथा उनके बस्तों पर पहुँचकर संवाद स्थापित किया।

अधिवक्ता भवन में आयोजित सत्कार समारोह में सुधीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वे स्वयं एक अधिवक्ता रहे हैं और अधिवक्ताओं की समस्याओं को भली-भांति समझते हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि अधिवक्ता समाज के हितों और समस्याओं के निराकरण के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। इस दौरान उन्होंने गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान (SIR) के संदर्भ में उपस्थित अधिवक्ताओं से विस्तृत वार्ता भी की।कार्यक्रम की अध्यक्षता बार संघ अध्यक्ष प्रमोद शिवहरे ने की, जबकि संचालन महामंत्री छोटेलाल वर्मा द्वारा किया गया। संगोष्ठी में अनेक वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अधिवक्ता प्रभात शर्मा, रवि गोस्वामी, संजय पांडे, अशोक पटेरिया, रानू देवलिया, तेज सिंह गौर, सत्यप्रकाश राजपूत, साधना पटेल, संजय शर्मा, रोहित, गोठनकर सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे। अधिवक्ता परिषद के इस स्वागत समारोह ने कचहरी में एकता और सौहार्द का संदेश देते हुए अधिवक्ताओं और संगठन के बीच संवाद को और मजबूत किया।













Leave a Reply