झाँसी। महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सक्रिय मनस्विनी महिला संगठन, झांसी द्वारा आठवाँ भव्य शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में चार्टर अध्यक्ष रजनी गुप्ता, सचिव निधि नगरिया, कोषाध्यक्ष संयोगिता सेन सहित बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए अपर नगर आयुक्त, नगर निगम झांसी रोली गुप्ता मुख्य अतिथि तथा डॉ. नीति शास्त्री और वडॉ कीर्ति सागर (पूर्व समीक्षा अधिकारी, उच्च न्यायालय प्रयागराज) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ– अतिथियों के मंचासीन होने के बाद दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ समारोह की शुरुआत हुई। पारंपरिक टीका, माल्यार्पण एवं उपहार देकर अतिथियों का स्वागत किया गया। स्वागत भाषण में चार्टर अध्यक्ष रजनी गुप्ता ने संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को आधुनिक शिक्षा, डिजिटल साक्षरता और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

वार्षिक रिपोर्ट एवं गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण– वर्ष 2024–25 की वार्षिक गतिविधि रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तथा प्रोजेक्टर के माध्यम से संगठन के कार्यों का वीडियो प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम संयोजिका अलका मित्तल एवं अर्चना गुप्ता द्वारा मनोरंजक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को चॉकलेट वितरित की गईं।

सम्मान समारोह– कार्यक्रम संयोजिकाओं राम श्री गुप्ता, निधि नगरिया, रजनी वर्मा, संयोगिता सेन, शशि सरावगी तथा दिव्या गुप्ता को स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। नए सदस्यों को जोड़ने में योगदान देने वाले सदस्यों को भी विशेष मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

नई कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण– मुख्य अतिथि रोली गुप्ता ने नवगठित कार्यकारिणी अध्यक्ष रजनी सेठ, सचिव निधि नगरिया तथा कोषाध्यक्ष संयोगिता सेन को शपथ दिलाई। तत्पश्चात विशिष्ट अतिथि डॉ. नीति शास्त्री ने नए सदस्यों को भी शपथ ग्रहण कराई। दोनों अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
बड़ी संख्या में सदस्य हुए शामिल– समारोह में रजनी गुप्ता, रजनी सेठ, रश्मि रावत, रजनी वर्मा, अर्चना गुप्ता, संयोगिता सेन, अलका मित्तल, आयुषी गुप्ता, रामश्री बरसैयां, रीमा गुप्ता, कुसुम साहू, मीनू चावला, आशा गुप्ता, शालू गर्ग, अंजू सोनी, आकांक्षा मलैया, वंदना राय, कामिनी गुप्ता, आरती शांडिल्य, शकुन गुप्ता, रचना सोनी, सीमा शर्मा, अर्पणा द्विवेदी, शशि सरावगी, दिव्या गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहीं।
आभार एवं समापन– समारोह के अंत में मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने प्रेरणादायी उद्बोधन दिए। अंत में सचिव निधि नगरिया ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।











Leave a Reply