झाँसी। झाँसी प्रशासन ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मौजा झाँसी खास में स्थित लगभग 3.234 हेक्टेयर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार यह जमीन सरकारी अभिलेखों के अनुसार सरकारी भूमि (टोरिया) घोषित किया गया था। राजस्व रिकॉर्ड के बावजूद कुछ व्यक्तियों ने कथित रूप से कब्जा कर रखा था। शिकायतें मिलने पर प्रशासन ने जांच की और पाया कि भूमि सरकारी खाते में दर्ज है।

आज मौके पर झाँसी नगर निगम व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माणों पर बुलडोज़र चलवाकर कब्जा मुक्त कराया। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि वर्षों से विवादित यह जमीन अब आखिरकार सरकारी अभिलेख में पुनः सुरक्षित हो गई है। कुछ स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि इस जमीन पर कुछ लोगों ने बड़े-बड़े घर बना लिए हैं साथ ही ऑफिस और दुकान भी खोल ली गई हैं उन्हें इस बात का इंतजार है उन भवनों पर प्रशासन कब ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करेगा। वहीं जो लोग उक्त जमीन पर घर बना कर रह रहे थे वे बेघर हो गए हैं और सरकार से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।












Leave a Reply